Breaking News

“नन्हे सितारों की चमक: वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, बच्चों ने बिखेरा जलवा”

Spread the love

सरस्वती वंदना से लेकर योग व स्वच्छता कार्यक्रम तक, स्कूल में दिखा उत्साह का रंग

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्रा व समस्त स्टाफ ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, योगासन, आउट ऑफ स्कूल बच्चों से संबंधित प्रस्तुति तथा स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में बच्चों का आत्मविश्वास और प्रतिभा देखते ही बन रही थी।
ईको क्लब की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं—दक्ष, अभय, प्रशांत, रुद्राक्ष एवं सत्यवती—को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 1 से 5 तक वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश, दिवाकर मिश्रा, प्रीति, पूनम, पवन, मुनेन्द्रपाल, उमेश सक्सेना, पवन उपाध्याय एवं एसएमसी अध्यक्ष नीरपाल द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही प्रत्येक कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष नीरपाल, उपाध्यक्ष शांति देवी एवं सदस्य लाल सिंह, उर्मिला को भी विद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया।
सत्रभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। खेलकूद में कक्षा 5 के गौरव, मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी, राखी प्रतियोगिता में कक्षा 4 की गौरी तथा चित्रकला में कक्षा 5 की वंदना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्रा ने ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के तहत अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!