Breaking News

“आग का कहर: देखते ही देखते 6 बीघा गेहूं राख, किसान की मेहनत स्वाहा”

Spread the love

बेहटा गुंसाई में दोपहर की आग ने मचाई तबाही, ग्रामीणों की मशक्कत से बची आसपास की फसल

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुंसाई में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने एक किसान की मेहनत को राख में बदल दिया। करीब 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी विनय पुरी पुत्र वीरेंद्र पुरी का खेत स्वरूपपुर मार्ग पर स्थित है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खेत से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग हवा के साथ तेजी से फैल चुकी थी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। हालांकि तब तक करीब 6 बीघा गेहूं पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
पीड़ित किसान विनय पुरी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है, ताकि किसान को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!