Breaking News

“हाईवे पर पलटा कैंटर: बाइक को बचाने में बड़ा हादसा, चालक गंभीर घायल”

Spread the love

अंबियापुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई जान

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव अंबियापुर के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान कासगंज जनपद के गोरे निवासी देव प्रताप पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। वह पुणे से रामपुर के शाहबाद कस्बे की ओर जा रहा था। जैसे ही अंबियापुर के पास एक बाइक अचानक सामने आ गई, चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कैंटर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए कैंटर का शीशा तोड़कर घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
दुर्घटना में कैंटर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …