➡️ सत्र के पहले दिन कक्षा 1 से 8 तक हुआ पुस्तक वितरण
➡️ 18 छात्रवृत्ति सफल विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिला सम्मान
संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले ही दिन उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी Virendra Kumar Singh द्वारा नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित बच्चों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय को जनपद का आदर्श विद्यालय बताते हुए यहां के समस्त स्टाफ की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक 18 छात्र-छात्राओं को सफल कराने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष छात्रों को गृहकार्य पुस्तिका भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सत्र के प्रथम दिन कक्षा 1 में चार नए प्रवेश भी दर्ज किए गए। कार्यक्रम के अंत में बीएसए ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, उपाध्यक्ष हिरदेश बाबू, प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat