Breaking News

शहीद स्मारक पार्क व गेट बनवाए जाने के लिए पीसीसी सदस्य ने सीएम को भेजा पत्र

Spread the love

अजय सिंह संवाददाता

सीतापुर। प्रमुख समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से पत्र के माध्यम से जनपद सीतापुर के विकास खण्ड परसेंडी की ग्राम पंचायत पकरिया धापूपुर तहसील जिला सीतापुर के मूल निवासी वीर सपूत शहीद अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता जो कि जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले का 29 मार्च 2026 को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में मुखाग्नि दी गयी है समूचे देश प्रदेश जनपद के साथ क्षेत्र ने वीर सपूत को खोया ,स्थानीय लोग ने ,प्रशासन के अधिकारी नेतागण और सेना के जवानों ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी वीर गति को यादगार बनाये रखने हेतु क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक गेट व पार्क वीर सपूत के नाम बनवाए जाने की मांग की ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए श्री सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर वीर सपूत शहीद अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता के नाम स्मारक पार्क व गेट बनवाए जाने की मांग की जिससे वीर सपूत शहीद अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता हमेशा हमेशा के लिए सूर्य चांद की क्षेत्र व नवजवानों के दिलो में चमकते रहे।
उक्त अवसर इंदु सिंह चौहान प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा प्रभात कश्यप आलोक सिंह ऋषभ सिंह अभिषेक सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे ।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!