Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उझानी का नाम: डॉ. त्रिवेन्द्र को ‘शिक्षक गौरव पुरस्कार’ से नवाजा गया

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
उझानी। नगर के एपीएम पीजी कॉलेज उझानी के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कानपुर स्थित सोशल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उनके प्रखर वक्तव्य के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘शिक्षक गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
यह संगोष्ठी “रोजगारपरक शिक्षण व्यवस्था: आवश्यकता एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित की गई थी, जिसमें देश-विदेश के कई विद्वान एवं मनोवैज्ञानिक शामिल हुए। डॉ. सिंह ने इस मंच पर “भारत में रोजगारपरक शिक्षण व्यवस्था की आवश्यकता” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।
अपने प्रभावशाली वक्तव्य में डॉ. सिंह ने भारतीय शिक्षा प्रणाली की वर्तमान स्थिति और रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत को बेहद सरल और सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित विद्वानों ने सराहा। इससे पूर्व भी वे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में अपने शोध पत्रों के माध्यम से सामाजिक समस्याओं पर गंभीरता से प्रकाश डाल चुके हैं।
महाविद्यालय में सत्र 2021-22 में गठित नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ समिति के संयोजक, संस्थागत विकास योजना प्रकोष्ठ तथा मेंटरिंग एवं मनोवैज्ञानिक प्रकोष्ठ समिति के सदस्य के रूप में भी डॉ. सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें शिक्षक दिवस समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह की इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!