Breaking News

जर्जर सड़कों को मिली नई जिंदगी: दविहारी-गढ़ी और सगराय-मीरापुर मार्ग मरम्मत को मिली हरी झंडी

Spread the love

विधायक की पहल रंग लाई, अब गांवों का सफर होगा आसान

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। बिल्सी मार्ग पर दविहारी से गढ़ी तक एवं सगराय से मीरापुर ढकपुरा तक जर्जर सड़कों की मरम्मत को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से खस्ताहाल इन मार्गों को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी थी और आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इन सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही थी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब यह समस्या विधायक हरीश शाक्य के संज्ञान में आई, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन मार्गों के जल्द ही सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे न केवल दैनिक जीवन आसान होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और उनका लक्ष्य है कि बिल्सी विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता से मिलने वाला स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन ही उन्हें निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रेरित करता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की पालिका अध्यक्ष ने की समीक्षा, सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Spread the loveबिसौली। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अबरार अहमद ने आगामी कांवड़ यात्रा को …

error: Content is protected !!