Breaking News

नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया अन्तुईया स्कूल: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा हुनर का जादू

Spread the love

सरस्वती वंदना से लेकर सम्मान समारोह तक, पूरे दिन छाया उत्सव का माहौल

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। विकास क्षेत्र कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में विभागीय आदेश के अनुपालन में वार्षिकोत्सव एवं सत्रीय नवारंभ उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव (उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा इकाई कादरचौक) द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं लोकगीतों पर आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्याज्ञान परीक्षा में चयनित छात्र रोहित शाक्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा से पूरे सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को भोजन कराया गया एवं मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनारकली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीआई मुकेश यादव, एआरपी (अंग्रेजी) अंजुम खान, एआरपी (हिंदी) शैलेंद्र सिंह, एआरपी (विज्ञान) रत्नेश कुमार, एआरपी (गणित) योगेश शर्मा, पूर्व एआरपी मोहम्मद विकार उद्दीन, शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी, अल्पेश कुमार वैश्य, परमानंद, नोडल शिक्षक संकुल नाहीद फरहा, सोमेश चंद्र, कृष्णा यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना रानी, सहायिका गीता देवी एवं रसोइया गीता- कमलेश सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!