Breaking News

खुले गड्ढे ने ली मजदूर की जान: जल जीवन मिशन की लापरवाही बनी मौत का कारण

Spread the love

सड़क किनारे महीनों से खोदा गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक गिरने से एक की मौत, दो घायल

संवाददाता: असलम

इस्लामनगर। कस्बे के चंदौसी रोड पर जल जीवन मिशन की लापरवाही एक गरीब मजदूर की जान पर भारी पड़ गई। सड़क किनारे पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा बिना सुरक्षा इंतजाम के खुला छोड़ दिया गया, जिसमें गिरकर बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सिठौली निवासी अनिल कुमार (40) पुत्र रामरतन अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ बाइक से इस्लामनगर सामान खरीदने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चंदौसी रोड स्थित एक आरा मशीन के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन भेजा, जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे अंशु और रिश्तेदार अजीत सिंह का इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए यह गड्ढा काफी समय पहले खोदा गया था, लेकिन इसे न तो भरा गया और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए। इसी लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया।
मृतक अनिल कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी की पहले ही बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!