Breaking News

हरिहर नगर के व्यापारियों ने आदर्श व्यापार मंडल का झंडा थामा, हुए एकजुट

समस्याओं के समाधान के लिए “हरिहर नगर आदर्श व्यापार मंडल” का किया गठन, रवि प्रताप सिंह -अध्यक्ष, रमेश सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष,दयानंद- वरिष्ठ महामंत्री, हरिओम मिश्रा- महामंत्री, अभय सिंह- कोषाध्यक्ष चुने गए

लखनऊ। हरिहर नगर (इंदिरा नगर) के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारमंडल के तत्वावधान में गठन बैठक का आयोजन किया।
गठन बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में हरिहर नगर के व्यापारियों ने हरिहर नगर आदर्श व्यापार मंडल का गठन किया।
तथा सर्वसम्मति से व्यापारियों ने “हरिहर नगर आदर्श व्यापार मंडल” की कमेटी में रवि प्रताप सिंह को अध्यक्ष ,रमेश सोनी को कार्यवाहक अध्यक्ष ,दयानंद को वरिष्ठ महामंत्री, हरिओम मिश्रा को महामंत्री, शिव धनी सिंह यादव को उपाध्यक्ष, अभय सिंह को कोषाध्यक्ष ,डीपी सिंह ,मनीष, मनोज ,राजेंद्र कुमार शुक्ला को संगठन मंत्री चुना तथा क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी संजीव सिंह एवं हरि सिंह को संरक्षक के रूप में चुना गया।
गठन बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा संगठन के माध्यम से व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा होती है संगठन से जुड़ कर रहना हमेशा फायदेमंद रहता है।
उन्होंने नव गठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियोंके हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया तथा उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों के बीच में जमीनी स्तर पर धरातल पर काम कर रहा है तथा आदर्श व्यापार मंडल की प्राथमिकता व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान किया जाना तथा व्यापारियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एक-एक व्यापारी को जोड़ने का लक्ष्य दिया
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, दीपक सिंह चौहान, अंशु श्रीवास्तव ,आशीष शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे
लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी एवं अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया नवगठित इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अगले सप्ताह आयोजित होगा।

Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

हाई स्कूल मे 84 प्रतिशत अंक पाकर गौरी देवल ने किया समाज का नाम रोशन

हाई स्कूल मे 84 प्रतिशत अंक पाकर गौरी देवल ने किया समाज का नाम रोशन …

error: Content is protected !!