लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद की अध्यक्षता में तालकटोरा में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की बैठक की गई। जिसका संचालन देवेंद्र कुमार पांडे ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा कुल कर्मचारियों कि संख्या का लगभग 51% भाग के बराबर कर्मचारियों की तैनाती कर बिजली के लाइनों का अनुरक्षण,सब स्टेशनों का परिचालन, राजस वसूली, विद्युत विक्षेदन आदि कार्य कराया जा रहा है, कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण उनके ऊपर कार्य का अधिक भार पड़ने से बड़े पैमाने पर दुर्घटनाएं हो रही है।
जिसमें प्रत्येक वर्ष सैकड़ो कर्मचारियों को जान गंवानी पड़ रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों की छंटनी करने से जहां एक तरफ उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा तो वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों की दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी। जिसको ध्यान में रखकर संगठन द्वारा तालकटोरा लखनऊ में बैठक कर छंटनी का विरोध किया गया और दिपावली पर्व से पूर्व अक्टूबर 2024 के वेतन का भुगतान करने कि मांग कि गई अन्यथा की स्थिति में छंटनी के विरोध में दिपावली से पहले आन्दोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
Check Also
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक
Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …
Budaun Amarprabhat