Breaking News

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया, ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने दोहराया संकल्प”

Spread the love

‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के लक्ष्य पर जोर, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज मसीह तथा एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!