अभिभावकों की भागीदारी पर जोर, शिक्षा स्तर सुधारने को संवाद और सम्मान समारोह
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जनपद के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया (न्याय पंचायत स्तर) पर शिक्षा चौपाल एवं निपुण छात्र सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कादरचौक के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार यादव उपस्थित रहे। उनके साथ पीटीआई मुकेश यादव, एआरपी (अंग्रेजी) अंजुम खान, एआरपी (हिन्दी) शैलेंद्र सिंह, एआरपी (विज्ञान) रत्नेश कुमार, एआरपी (गणित) योगेश शर्मा सहित अन्य शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।
समारोह में निपुण छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। वहीं एआरपी अंजुम खान ने अभिभावकों से संवाद कर उनके सुझाव भी लिए और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिक्षक संकुल, नोडल शिक्षक, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन के दौरान आगंतुकों के लिए नाश्ता, भोजन एवं मिष्ठान की भी व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में
Budaun Amarprabhat