Breaking News

“डायल 112 को मिली रफ्तार: 10 नई गाड़ियों को SSP ने दिखाई हरी झंडी”

Spread the love

आपात स्थिति में तेजी से पहुंचेगी पुलिस, जनसुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन परिसर से डायल 112 सेवा के लिए 10 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि इन नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय और अधिक बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि डायल 112 सेवा पहले से ही जनता को त्वरित सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और अब संसाधनों की बढ़ोतरी से इसकी प्रभावशीलता और बढ़ेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई गाड़ियों में आधुनिक संचार प्रणाली और जीपीएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में समय की बचत होगी और नियंत्रण कक्ष से बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

जनपद में लगातार बढ़ती आबादी और घटनाओं की संख्या को देखते हुए डायल 112 वाहनों की संख्या बढ़ाना आवश्यक माना जा रहा था। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और मजबूत होगी।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
अंत में एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे नई गाड़ियों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि आमजन को समय पर और प्रभावी सहायता मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!