Breaking News

“पेड़ पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस”

Spread the love

बिनावर क्षेत्र की घटना, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया; सभी पहलुओं पर की जा रही जांच

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के कस्बा बिनावर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना से क्षेत्र में हलचल फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक स्तर पर घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।
स्थानीय स्तर पर लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …