Breaking News

जनगणना 2027 को लेकर तैयारी तेज, डीएम ने दिए अहम निर्देश”

Spread the love

शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता पर जोर, जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इनसाइड 1:
बैठक में जनजागरूकता पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि आमजन को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि लोग सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इनसाइड 2:
अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, जिससे जनगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!