Breaking News

चौराहे पर दबिश: नाजायज चाकू संग शातिर गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी

Spread the love

दातागंज पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 को थाना दातागंज पुलिस ने सलेमपुर चौराहे के पास से लालाराम पुत्र सियाराम निवासी ग्राम आनन्दापुर, थाना दातागंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जानलेवा हमला और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!