Breaking News

चेकिंग के दौरान बड़ी पकड़: तमंचा-कारतूस व बाइक समेत युवक गिरफ्तार

Spread the love

: उझानी पुलिस की कार्रवाई, कछला मार्ग पर वाहन चेकिंग में पकड़ा गया अभियुक्त; आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान कछला चौराहा से सहसवान जाने वाले मार्ग पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राजेश उर्फ डैविडी पुत्र कल्लू निवासी ग्राम बादशाहबाद हमूरपुर चमरपुरा, थाना सहसवान (बदायूं) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल (हीरो HF डिलक्स, नंबर HR30U7761) बरामद की गई। वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
इस संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 0124/26 धारा 3/25(1B)(A) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह व उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!