Breaking News

नन्हे कदमों ने भरी ऊंची उड़ान: यूकेजी के बच्चों का दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न

Spread the love

: ग्रेजुएशन गाउन में सजे नन्हे छात्रों ने लूटी वाहवाही, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। डी पॉल स्कूल में यूकेजी कक्षा के छात्रों का दीक्षांत समारोह “सपनों की उड़ान” बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 1, 2 और 3 के बच्चों द्वारा प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद कक्षा 1 की छात्रा अनिका मिश्रा ने मंच से सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण यूकेजी के बच्चों का दीक्षांत कार्यक्रम रहा, जिसमें छात्रों ने ग्रेजुएशन गाउन और टोपी पहनकर मंच पर सम्मान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा और अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी भी मौजूद रहे। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों को सराहा और उनके निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए।
अभिभावकों द्वारा दी गई सरप्राइज प्रस्तुति ने समारोह में खास रंग भर दिया और माहौल को और भी भावुक व आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम का समापन कक्षा यूकेजी के छात्र लक्षित चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!