Breaking News

जगत में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी खिलाड़ियों और नागरिकों का हुआ सम्मान

Spread the love

बिल्सी/अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र के ब्लॉक जगत में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सुखपाल सिंह पाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों एवं गांव के सम्मानित नागरिकों को मुख्य अतिथि विधायक धर्मेंद्र शाक्य और खंड विकास अधिकारी जगत द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान आयोजक सुखपाल सिंह पाल की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सुखपाल सिंह पाल ने क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान निर्माण की मांग विधायक से की। इस पर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …