Breaking News

दिव्य ज्योति यात्रा से गूंजा बिल्सी: जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

मेहंदीपुर बालाजी धाम से आई ज्योति का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, जागरण स्थल पर हुआ भव्य समापन

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। मंगलवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाई गई बाबा की दिव्य ज्योति की भव्य शोभायात्रा नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
शाम करीब छह बजे महात्मा गांधी पार्क से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के मुख्य बाजार, पालिका बाजार और जैन बाजार से होते हुए तहसील स्थित हनुमान बाबा के भव्य जागरण स्थल पर पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर दिव्य ज्योति का स्वागत किया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) के पूज्य महंत ओमप्रकाश योगी “घाटे वाले” श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते नजर आए। जागरण स्थल पर ज्योति का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
दिव्य ज्योति शोभायात्रा को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिला और चारों ओर आस्था व भक्ति का वातावरण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में श्री बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!