Breaking News

खितौरा में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास: वर्षों की मांग पूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Spread the love

अब गांव में ही होगा अंतिम संस्कार, दूर-दराज भटकने से मिलेगी राहत

संवाददाता: गोविंद देवल | उघैती (बदायूँ)

उघैती। क्षेत्र के ग्राम खितौरा में लंबे समय से चली आ रही अंत्येष्टि स्थल की समस्या का समाधान शुरू हो गया। गांव में अंत्येष्टि स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता शरदेन्दु पाठक ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।
कार्यक्रम में गांव के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को जनसमर्थन का रूप दे दिया। जगह-जगह से लोग पहुंचते रहे, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर भीड़ और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरदेन्दु पाठक ने कहा कि गांव में अंत्येष्टि स्थल के अभाव में लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। इस निर्माण कार्य के बाद अब ग्रामीणों को गांव में ही सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा लंबे समय से जरूरी थी। अंत्येष्टि स्थल बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को सम्मानजनक व्यवस्था भी मिलेगी।
इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, दलबीर सिंह, डाल सिंह भारती, करन सिंह, राम बहादुर, श्रीपाल, दिनेश कुमार, विनोद गुप्ता, राम खिलाड़ी, कमल गुप्ता, पान सिंह, मुकेश, आरडी शर्मा, भूपाल, संतोष कुमार सिंह, योगेश गिरी, रामगोपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, रणवीर सिंह, ग्राम प्रधान तिलक सिंह पाल तथा पंचायत सचिव अभय प्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!