Breaking News

नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों को मिलीं मुफ्त किताबें, खिल उठे चेहरे

Spread the love

शासन की मंशा के अनुरूप समय से हुआ वितरण, शिक्षकों ने नियमित उपस्थिति के लिए किया प्रेरित

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। विकास क्षेत्र दातागंज के संविलियन विद्यालय पलिया लट्टू में नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ पर छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। किताबें मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें पढ़ाई को लेकर उत्साह देखने को मिला।
पुस्तक वितरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक फरहत हुसैन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सत्र के शुरुआती दिनों में ही छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई है, जिससे उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि समय से किताबें मिलने से निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम भी समय पर पूरा किया जा सकेगा।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फरहत हुसैन, प्रदीप कुमार सिंह, पुनीत आहूजा, अभिषेक चौहान, ज्ञानेश दीक्षित, सुषमा देवी और प्रीति सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!