Breaking News

मामूली विवाद बना मौत का कारण: धक्का लगते ही गिरी बुजुर्ग, मौके पर ही मौत

Spread the love

कुत्ते-बिल्ली के झगड़े से भड़का विवाद, परिजनों का आरोप—धक्का देने से गई जान; पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नागपुर में एक मामूली विवाद ने उस वक्त भयावह रूप ले लिया, जब धक्का-मुक्की के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के बेटे भागीरथ पुत्र बाबूराम के अनुसार, 8 अप्रैल की सुबह उनकी मां धनवती घर पर भोजन कर रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ता बिल्ली पर झपटा, जिसे भगाने के लिए फेंकी गई डंडी पड़ोसी नन्हे के नाक पर जा लगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि गुस्से में आकर नन्हे, नन्हूं पुत्र हरी सिंह और एक महिला ने धनवती को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाराचिर्रा न्याय पंचायत की माह जुलाई की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक

Spread the loveबदायूं जनपद के कादरचौक विकासखंड की बाराचिर्रा न्याय पंचायत की माह जुलाई की …

error: Content is protected !!