स्काउट गाइड कोर्स में युवाओं को सिखाए गए संकट से निपटने के गुर, विशेषज्ञ बोले—आपदाएं लेती हैं धैर्य और सामर्थ्य की परीक्षा
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी स्काउट गाइड कोर्स के चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के अहम गुर सिखाए गए। बीएड प्रशिक्षुओं ने जंगलों में खोज के चिन्हों के सहारे भ्रमण करना, प्राकृतिक आपदाओं में तंबू निर्माण, गेजैट्स तैयार करना, गांठें-बंधन और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनिंग हासिल की।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है। एक ओर युद्ध जैसी परिस्थितियां हैं, तो दूसरी ओर भूकंप, बाढ़, सूखा और महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाएं मानवता की परीक्षा ले रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शांति, संवाद और सहयोग के जरिए समाज में भाईचारा स्थापित करें।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मरीज को सुरक्षित ले जाने, स्ट्रेचर बनाने, तंबू लगाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने के तरीके भी सिखाए गए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के डॉ. सत्यम मिश्रा द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर की गई।
इस अवसर पर डॉ. अर्चना ने युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदारी समझने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ. सिद्धार्थ काश्यप ने कहा कि अपने कार्य को निष्ठा और ईमानदारी से करना ही सच्ची देशभक्ति है।
जिला आयुक्त रोवर प्रो. मनवीर सिंह ने युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सेवा भावना को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. विक्रांत उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित
Budaun Amarprabhat