Breaking News

“जल संकट पर सख्त चेतावनी”: भैया जी जोशी बोले—सिर्फ पूजा नहीं, नदियों की सुरक्षा भी जरूरी

Spread the love

दातागंज प्रवास से बढ़ी सियासी हलचल, जनसंवाद और कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब—डॉ. शैलेश पाठक का बढ़ा कद

संवाददाता: गोविंद देवल

दातागंज (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैया जी जोशी के दातागंज प्रवास ने क्षेत्र में सामाजिक, पर्यावरणीय और राजनीतिक सरगर्मी को नई धार दे दी। उनके दो दिवसीय दौरे में आयोजित कार्यक्रमों ने जहां जनजागरण का काम किया, वहीं स्थानीय राजनीति में भी हलचल तेज कर दी।
प्रातःकाल संघ शाखा में सहभागिता के बाद भैया जी जोशी सराय स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ उनका दौरा आगे बढ़ा, जिसमें बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता और डॉ. शैलेश पाठक के समर्थक शामिल रहे।
इसके पश्चात उन्होंने “वॉटर वूमेन” के नाम से चर्चित शिप्रा पाठक की पंचतत्व पौधशाला का निरीक्षण किया और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति और पर्यावरण चेतना को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में सहायक हैं।
डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भैया जी जोशी ने जल संकट को भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताते हुए कहा कि केवल नदियों की पूजा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम तीन पेड़ लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिप्रा पाठक ने कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक एकता और मूल्यों के कारण हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकता है। उन्होंने लोगों से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इसके बाद भैया जी जोशी संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कन्या पूजन के साथ ग्रामीण छात्राओं के लिए नि:शुल्क ‘अर्जिता ग्लोबल कम्प्यूटर’ केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति का भविष्य उसकी संगति पर निर्भर करता है, इसलिए सदैव अच्छे विचारों और लोगों के साथ रहना चाहिए।
शिप्रा पाठक ने बताया कि महाविद्यालय में जल्द ही आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए प्रबंधक अंकित पाठक लगातार प्रयासरत हैं।
भैया जी जोशी के इस प्रवास में उमड़ी भीड़ और कार्यक्रमों की व्यापकता ने इसे यादगार बना दिया। साथ ही, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक की सक्रियता और जनसंपर्क ने उनके राजनीतिक कद को और मजबूती दी है।
कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, क्षेत्रीय व जिला स्तर के संघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!