Breaking News

फुले जयंती पर गूंजा शिक्षा का संदेश, महिला सशक्तिकरण पर जोर

Spread the love

ममता शाक्य बोलीं—महात्मा फुले ने जगाई समाज में जागरूकता की लौ, उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक

बिल्सी। संवाददाता: गोविंद देवल

नगर बिल्सी में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। भाजपा नेत्री ममता शाक्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता शाक्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अशिक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा पुणे में स्थापित पहला बालिका विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम था।
मौर्य शाक्य कुशवाह सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि महात्मा फुले का जीवन समाज सुधार और समानता के लिए समर्पित रहा है। वहीं जिला महासचिव हरिओम सैनी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का उनका कार्य अतुलनीय है।
कार्यक्रम का संचालन राकेश शाक्य ने किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य, पी.डी. सिंह, राम गोपाल बघेल, सुनील शाक्य, सत्यपाल शाक्य, राजा राम शाक्य, महिपाल शाक्य, नीरेश शाक्य, ओमकार शाक्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा फुले के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में शिक्षा व समानता का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!