Breaking News

भक्ति में डूबा चंदौसी, अक्रूर जी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

झांकियों ने मोहा मन, 1 कुंतल 20 किलो की पीतल प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र—नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

चंदौसी। संवाददाता: गोविंद देवल

चंदौसी नगर में श्री अक्रूर जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान नगर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और अक्रूर जी महाराज के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण के रूप में इस बार करीब 1 कुंतल 20 किलो वजनी पीतल की प्रतिमा शामिल की गई, जिसे देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहा।
संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय (अन्नू) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा और उल्लास से भर उठा।
आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा से पूर्व हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आहुति दी।
यात्रा का समापन आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर लता वार्ष्णेय, प्रतिभा चौधरी, विनेश वार्ष्णेय, मौसम गुप्ता, अमित, ओमी, अखिलेश, रवि, देवेंद्र, प्रभात, कृष्णा, राहुल चौधरी, लकी वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, पवन भट्टा, विमल वार्ष्णेय, सोनू, मंतेश वार्ष्णेय, रितिक, बृजेश, कपिल, शिशांक वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, चिराग, निक्कू, किट्टू, रोमिल, दिव्या शर्मा, राकेश आर्या, रजनीश, मुकेश, राघव लोचन, अनीश, दीपांशु, नारायण, प्रमोद, प्रतीक, गर्वित, कुणाल, अंशुल, कार्तिक वर्ण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा की मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक गांव पैगा …