Breaking News

आईरा का बिल्सी में संगठन विस्तार: सुनील वाष्णेय बने तहसील प्रभारी, भानु प्रताप को अध्यक्ष की कमान

Spread the love

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) ने तहसील क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियां घोषित की हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति एवं जिला अध्यक्ष डॉ. वेदपाल सिंह कठेरिया की संस्तुति पर सुनील कुमार वाष्णेय को तहसील प्रभारी तथा भानु प्रताप सिंह चौहान को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्तियां 12 अप्रैल 2026 को जारी मनोनीत पत्र के माध्यम से की गईं। संगठन पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!