Breaking News

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, नामजद युवक पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस से गुहार, आरोपी की तलाश में जुटी टीम

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हल्का संख्या दो के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल की रात गांव का फैज नाम का युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और युवती व आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी की जल्द तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, युवती की सकुशल बरामदगी प्राथमिकता है और मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!