Breaking News

वाराणसी के होटल में देर रात आग, 5 यात्री झुलसे

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

वाराणसी। शहर के नई सड़क क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय होटल में ठहरे कई यात्री सो रहे थे। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में पांच लोग झुलस गए, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे के बाद होटल की पहली मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए प्रारंभिक स्तर पर राहत कार्य शुरू किया और नीचे के तल पर मौजूद यात्रियों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कुछ यात्री झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!