Breaking News

15 अप्रैल से फिर गूंजेंगी शहनाइयां, खरमास समाप्त होते ही शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

Spread the love

🔹 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खत्म होगा खरमास, मई-जून में अधिक मास के चलते फिर लगेगा ब्रेक

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर से विवाह समारोहों की रौनक लौटने जा रही है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा और 15 अप्रैल से शुभ मांगलिक कार्यों, विशेषकर विवाह, की शुरुआत हो जाएगी।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार खरमास के दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में 15 अप्रैल से मिलने वाले मुहूर्तों का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।
हालांकि इस वर्ष मई-जून में अधिक ज्येष्ठ मास (17 मई से 15 जून) पड़ने के कारण इस दौरान भी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होगा, जिससे पुनः विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। फिर 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद ही शादियों का सिलसिला दोबारा शुरू होगा।
📅 अप्रैल से दिसंबर तक के प्रमुख विवाह मुहूर्त इस प्रकार हैं—
🔸 अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
🔸 मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
🔸 जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
🔸 जुलाई: 1, 6, 7, 11, 12
🔸 नवंबर: 21, 24, 25, 26
🔸 दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6
शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाजारों में भी जल्द ही रौनक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!