Breaking News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच शुरू

Spread the love

धिमरपुरा गांव में हादसा; परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, प्रशासन मौके पर पहुंचा

संवाददाता: आई एम खान , बदायूं

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक लाइन से संबंधित कार्य कर रहा था।
मृतक की पहचान अरविंद (पुत्र रक्षपाल), निवासी धिमरपुरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह बिजली लाइन के खंभे पर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विभाग से संपर्क किया। इस बीच, कुछ लोगों ने बिजली विभाग पर समय पर आपूर्ति बंद न किए जाने को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि एक अन्य युवक अरविंद को घर से बुलाकर लाया था और उसे खंभे पर चढ़ाया गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की जा रही है।
सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस और बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। तहसीलदार बिसौली ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
पुलिस व संबंधित विभाग की टीमों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!