Breaking News

नारी शक्ति के हस्ताक्षर से गूंजा परिसर, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

Spread the love

गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में चला हस्ताक्षर अभियान, छात्राओं में दिखा जोश और जागरूकता

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में उत्साह और जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला। प्राचार्या सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अभियान में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस की छात्राओं ने हस्ताक्षर कर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्राचार्या सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए उठाए गए कदमों, विशेषकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हर हस्ताक्षर एक संकल्प है, जो नारी शक्ति को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट मोनिका ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” और केंद्र सरकार की योजनाओं को महिलाओं के जीवन में बदलाव का आधार बताया।
अभियान के अंत में प्राचार्या ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!