Breaking News

नारी शक्ति का बिगुल… सड़कों पर उतरी बेटियां, गूंजा सम्मान का संदेश!

Spread the love

गिंदों देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पदयात्रा निकालकर जगाई चेतना, जन-जन तक पहुंचाया नारी सम्मान का संदेश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आज गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में जागरूकता की एक सशक्त तस्वीर देखने को मिली, जब छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ पदयात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र में नारी सम्मान का संदेश बुलंद किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या सरला देवी के संरक्षण में आयोजित इस रैली को कॉलेज के सचिव गौरव रस्तोगी एवं अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
रैली के दौरान छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन के नारे लगाते हुए समाज को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। पूरे रास्ते लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए छात्राओं ने महिलाओं के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया।
प्राचार्या सरला देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह पदयात्रा उसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी है।
रैली का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. श्रद्धा श्री यादव और एनसीसी प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!