Breaking News

खजूर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love

🔴 बदायूं ब्रेकिंग

: सहसवान के सैफुल्लागंज क्षेत्र में संदिग्ध हालात, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता: रिंकू भारद्वाज

बदायूं। जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज स्थित खेतिहर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खजूर के पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचकर बिलख पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!