Breaking News

चार दिन से अंधेरे में गांव… फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे ग्रामीण!”

Spread the love

भीषण गर्मी में ठप बिजली सप्लाई से हाहाकार, प्रधान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी, कुंवर गांव

इमलिया। भीषण गर्मी के बीच लगातार चार दिन से ठप पड़ी बिजली सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र जवाब दे दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। पिछले चार दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ग्राम प्रधान नरेश पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और भीषण गर्मी में हालात बद से बदतर हो गए हैं।
उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …