Breaking News

मिशन शक्ति की हुंकार: महिला दरोगा ने गांव में जगाई सुरक्षा की अलख, साइबर ठगों से बचने का दिया मंत्र

Spread the love

अनजान कॉल-लिंक से सावधान रहने की चेतावनी, महिलाओं-बालिकाओं को हेल्पलाइन की दी पूरी जानकारी

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्सा में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जोरदार जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को न सिर्फ सुरक्षा के प्रति सजग किया, बल्कि साइबर अपराधों से बचने के अहम टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान पूजा तोमर ने साफ शब्दों में कहा कि आज के दौर में साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाती है।
इस दौरान गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल कृष्णा, महिला कांस्टेबल इंशिका सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!