Breaking News

जनपद में चौथे स्थान पर चमके उदित, त्रिवेणी इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल

Spread the love

टॉप-10 में जगह बनाने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान, स्कूल परिसर में बंटी मिठाइयां

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली (बदायूं):
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बिसौली क्षेत्र के छात्र उदित सक्सेना ने जनपद में चौथा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा के इस होनहार छात्र की सफलता से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल, प्रधानाचार्य आरती गुप्ता व समस्त स्टाफ ने उदित सक्सेना (पुत्र संजीव सक्सेना) को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉप-10 सूची में स्थान पाने वाले अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। हाई स्कूल वर्ग में आरती, अनुज राघव, नीतू, नरवीर, सुदमा, दिव्या दिवाकर, बॉबी, मोनू धनगर, गोरी पाल, सपना और विजयपाल को सम्मान मिला। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में उदित सक्सेना के साथ अनुप्रिया मैथिल, सोमेश, सोमबीर, विकास, प्रियांशी, अभय कुमार, दीपक शर्मा, रामू, सौदान सिंह और विशाल यादव को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का आधार मेहनत और लगन है। उन्होंने कम अंक पाने वाले छात्रों को निराश न होकर आगे बेहतर प्रयास करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य आरती गुप्ता ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता कंचन धनगर ने किया। इस अवसर पर शशि दक्ष, अर्पणा शर्मा, चांदनी, सलोनी शर्मा, साक्षी मिश्रा, रेनू गुप्ता, पायल, संध्या, नेहा पाल, उमेश चंद्र पाल, अंकित शर्मा, चंद्रेश दिवाकर, प्रवीण शर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष गुप्ता, मुनीष चंद शर्मा सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!