Breaking News

बारात के दौरान मारपीट का आरोप, तीन बाराती घायल—पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

गढ़ोली गांव का मामला; घायलों को जिला अस्पताल भेजा, प्रार्थना पत्र सौंपा गया

संवाददाता:

बिल्सी (बदायूं):
थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ोली में एक बारात के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में बारातियों की ओर से कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें तीन बाराती घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात चढ़ने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कथित रूप से मारपीट की घटना हुई। घायल बाराती मूल रूप से बितरोई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों और स्थानीय नवप्रवर्तकों के लिए नवंबर-दिसंबर में सजेगा वैज्ञानिक मंच

Spread the loveबदायूं। जनपद में छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करने और आम जनमानस …