Breaking News

बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक से की शिकायत—अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

गल्ला मंडी गेस्ट हाउस में बैठक, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं):
नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शुक्रवार को गल्ला मंडी स्थित गेस्ट हाउस पहुंचकर भाजपा विधायक हरीश शाक्य से शिकायत की। लोगों ने अनियमित आपूर्ति के कारण हो रही दिक्कतों से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद विधायक ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को यथासंभव निर्बाध और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विधायक ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या लोगों के लिए गंभीर हो जाती है, ऐसे में विभाग को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।
वहीं अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …