Breaking News

चाय की दुकान पर बैठा था बुजुर्ग, तेज रफ्तार बाइक ने छीनी जिंदगी

Spread the love

संवाददाता: बदायूँ

बदायूँ। सहसवान क्षेत्र के एक गांव के पास दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। चार नंबर पुलिस चौकी के पास चाय की दुकान पर बैठे गनेश राम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग दुकान के बाहर बैठे थे, तभी अचानक आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!