Breaking News

मसवासी में एचटी लाइन ब्रेकडाउन, 32 गांवों की बिजली 6 घंटे गुल

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी। हाई टेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से मसवासी नगर समेत आसपास के 32 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 6 घंटे तक बाधित रही। अचानक आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि रविवार को 33 हजार केबी लाइन में टांडा दढ़ीयाल के बीच तेज हवा के चलते पेड़ों की टहनियां एचटी लाइन से टकरा गईं। इससे लाइन में फाल्ट आ गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इस दौरान मसवासी नगर के अलावा भूबरा, चाऊपुरा, बिजार खाता, मानपुर उत्तरी, सीतारामपुर, खानपुर उत्तरी, रहमतगंज, पट्टी कला, करीमपुर, घोसीपुरा, कुंदनपुर, मुकुंदपुर, हसनपुर उत्तरी, मंसूरपुर, सेमरा लाडपुर, धर्मपुर उत्तरी, किशनपुर, मौलागढ़, शिकारपुर, शिवनगर, बब्बरपुरी, लोहार, इनायत गंज, गागन नगली, खोद शरीफ, मजरा हसन समेत कुल 32 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
शाम करीब 6:30 बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
अवर अभियंता श्याम सिंह ने बताया कि फाल्ट को तलाशने के लिए लाइनमैन को हाई टेंशन लाइन पर पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!