Breaking News

माहौर वैश्य महासभा की बैठक में अजय के. गुप्ता का भव्य सम्मान, मंत्री प्रतिनिधि बनने पर जताया हर्ष

Spread the love

संगठन विस्तार के संकेत, सौरव गुप्ता बने जिला अध्यक्ष; समाज उत्थान की योजनाओं पर मंथन

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं की मधुबन कॉलोनी में रविवार शाम माहौर वैश्य महासभा की बैठक उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन अरविंद गुप्ता के निवास पर किया गया, जहां अधिवक्ता अजय के. गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता, संरक्षक डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, आर.के. राजन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, अधिवक्ता संजीव गुप्ता, अधिवक्ता यतेंद्र गुप्ता गांधी, प्रदेश मंत्री संतोष मोहन गुप्ता, पवन गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता बिट्टन व अधिवक्ता दिलीप गुप्ता समेत कई पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान समाज के राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया और संगठन को मजबूत करने के लिए ठोस रणनीति बनाई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता अरविंद गुप्ता ने अधिवक्ता सौरव गुप्ता को जिला अध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जिला और नगर स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!