Breaking News

फिलिस्तीन के राजदूत द्वारा ज़ैनुल आबेदीन का सम्मान

Spread the love

राहुल मौर्य

रामपुर। मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध अल्ट्रा-मैराथन धावक ज़ैनुल आबिदीन को भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्लाह अबू शावेश ने रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखण्ड चैप्टर के संयोजक पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड होल्डर ज़ैनुल आबेदीन को सम्मानित करते हुए उनकी ट्रेडमिल पर दौड़ने में असाधारण सहनशक्ति की प्रशंसा की गई। बताया गया कि वे दो बार विश्व रिकॉर्ड धारक और दो बार भारतीय रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। सामाजिक सरोकारों के लिए उनके योगदान को भी सराहा गया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …