Breaking News

बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम तस्कर, अवैध तमंचाधारी समेत कई दबोचे, फर्जी कंपनी का एजेंट भी चढ़ा हत्थे

Spread the love

एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चला अभियान, शांति भंग करने वाले 28 आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर, अवैध शस्त्र रखने वाले आरोपी और फर्जी कंपनी के एजेंट सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है।
थाना दातागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र पुत्र पुत्तु निवासी ग्राम पलिया गुजयर को 395.6 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं थाना वजीरगंज पुलिस ने शादाब पुत्र रियासत निवासी ग्राम पुसगवा को एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शस्त्र बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी के एजेंट विजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर फर्जी खाते खोलकर और जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों के पैसे हड़पने का आरोप है। पुलिस ने उसे बड़े सरकार गेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की। थाना उसहैत पुलिस ने 14, उसावां पुलिस ने 6, बिसौली पुलिस ने 5, उघैती पुलिस ने 2 और कुंवरगांव पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!