Breaking News

बुद्ध पूर्णिमा से पहले प्रशासन अलर्ट: DM-SSP ने कछला घाट पर कसी सुरक्षा की कमान

Spread the love

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। आगामी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्नान के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।
विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए अधिकारियों ने घाट पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम (ई) अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी उझानी प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंसूरपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !!