Breaking News

सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, चालक फरार; इलाज के दौरान मौत

Spread the love

ग्रामीण ने नोट किया बाइक नंबर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: गोविंद देवल

आसफपुर (बदायूं)। क्षेत्र के गांव कोरेरा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 5 बजे आसफपुर-बिलारी मार्ग पर मंदिर के पास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय रामगोपाल पुत्र लीलाधर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन इसी दौरान बाइक चालक फरार हो गया। हालांकि, एक ग्रामीण ताराचंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक का नंबर नोट कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामगोपाल को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रुमालों, बेटे कुबेर सिंह व अमरेश और 17 वर्षीय अविवाहित बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के बड़े बेटे कुबेर सिंह ने बाइक चालक के खिलाफ थाना फैजगंज बेहटा में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!