Breaking News

प्रधानाचार्य परिषद बदायूं की नई टीम घोषित: डॉ. शिशुपाल सिंह बने अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा को मिली कमान

Spread the love

जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बदायूं की जिला कार्यकारिणी का गठन बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में डॉ. शिशुपाल सिंह को जिला अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया।
नई कार्यकारिणी में संगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रजनीश कुमार राठौर और अनीता सिंह को जिला संयोजक बनाया गया, जबकि जिला उपाध्यक्ष पद पर सूर्यकांत पाठक, डॉ. ज्ञान सिंह यादव, सुजीत कुमार सिंह, अमिता आलोक और वीरू सिंह को स्थान मिला।
सुबोध कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन मंत्री के रूप में डॉ. राजकमल, डॉ. घनश्याम दास, योगेंद्र दीक्षित, संजीव कुमार, रामवीर सिंह और करतार सिंह को नियुक्त किया गया। संजीव कुमार तोमर को ऑडिटर बनाया गया, जबकि योगेश त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में संदीप भारती, गणेश गोयल, मंसूर अली, आलोक पाठक, राजेंद्र प्रसाद और कविता रस्तोगी को शामिल किया गया।
तहसील प्रभारियों में राजीव कुमार शर्मा (बिल्सी), हरिश्चंद्र श्रीवास्तव (बिसौली), राम सहाय बिंदु (सहसवान), राजेश कुमार (दातागंज) और प्रभात कुमार (बदायूं) को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रश्मि गुप्ता, शहनाज बानो, सुमन अब्राहम, अतुल कुमार गुप्ता, शेर सिंह, रामप्रकाश और रीता साहनी को शामिल किया गया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक गुलनवाज आलम, प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्रा और वित्त नियंत्रक सुरेश रस्तोगी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि परिषद शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रधानाचार्यों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. शिशुपाल सिंह ने कहा कि परिषद शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी, वहीं जिला मंत्री राजकुमार शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, डॉ. लाखन सिंह, सुरेश चंद सक्सेना, गुलफाम सिंह यादव, डॉ. देवेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद और प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!