Breaking News

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: बरेली सिटी यार्ड में कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Spread the love

एलएचएस निर्माण के कारण शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजनेशन व्यवस्था लागू, 29 अप्रैल से 12 मई तक बदलाव

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248 (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते रेल संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने 29 अप्रैल से 12 मई 2026 तक कई ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजनेट करने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कासगंज-बरेली सिटी, पीलीभीत-बरेली सिटी, काशीपुर-बरेली सिटी, टनकपुर-बरेली सिटी सहित कई सवारी और डेमू ट्रेनें निर्धारित तिथियों में बरेली जंक्शन या इज्जतनगर तक ही चलेंगी। इस दौरान बरेली सिटी और संबंधित स्टेशनों के बीच इन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा।
वहीं बरेली सिटी से चलने वाली कई ट्रेनें अब इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से संचालित होंगी। इसमें बरेली सिटी-कासगंज, बरेली सिटी-पीलीभीत, बरेली सिटी-लालकुआं और रामनगर स्पेशल डेमू ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ियों के संचालन में भी आंशिक बदलाव किया गया है।
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …